

औरंगाबाद। स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुख्य सचिव लवकुमार जाधव द्वारा औरंगाबाद हाईकोर्ट में 2018 को एक याचिका दाखिल की थी जिस पर आज हाईकोर्ट ने खेल मंत्रालय भारत सरकार और भारतीय ओलंपिक को डायरेक्शन देते हुए कहा कि 2 महीने के अंदर इस पर ऑर्डर दी जाए जिसमें स्लिंगशॉट को राष्ट्रीय खेल घोषित किया जाए.
मुख्य सचिव लवकुमार जाधव द्वारा बताया गया कि आज तक भारत में किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल की मान्यता नहीं मिली है। इसलिए स्लिंगशॉट खेल को राष्ट्रीय खेल घोषित करे सरकार क्योंकि यह भारतीय पारंपरिक खेल है।
लव कुमार ने आगे बताया कि इस खेल की लोकप्रियता विश्वभर में इतनी फैली है कि 113 देश इसे खेल रहे हैं।
– Legend News