अली वजीर की रिहाई को ले पश्तूनों ने किया प्रदर्शन

0
fastlive news

एजेंसी:  अली वजीर की तत्काल रिहाई और अफगानिस्तान में पाकिस्तान के छद्म युद्ध की समाप्ति की मांग को ले पश्तून तहफुज मूवमेंट ने अमेरिका में विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में पश्तून तहफुज मूवमेंट ने अली वजीर की अवैध नजरबंदी और अफगानिस्तान में पाकिस्तान के छद्म युद्ध के खिलाफ न्यूयार्क में विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरन पश्तूनों ने न्यूयार्क और कनेक्टिकट में पार्टी के सदस्यों ने बड़ी संख्या में कार रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पश्तूनों ने अली वजीर की रिहाई और अफगानिस्तान में पाकिस्तानी छद्म युद्ध की समाप्ति की मांग कर रहे है। मालूम रहे पिछले काफी दिनों से अली वजीर ने पाकिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन और सैन्य उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते रहे है।

अली वजीर की रिहाई को ले पश्तूनों ने किया प्रदर्शन

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news