सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा द्वारा 75 वां स्वतंत्रता दिवस पर विद्या भारती अमृत महोत्सव मनाएगी

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में विद्या भारती झारखंड के धनबाद विभाग के विभाग प्रमुख अमरकांत झा की अध्यक्षता में आचार्यों की एक बैठक हुई। जिसमें विद्या भारती के राष्ट्रीय योजनाओं को विभाग प्रमुख अमरकांत झा के द्वारा रखा गया। आगामी 15 अगस्त 2021 को भारत के स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में संचालित सभी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए बाल स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन चरित्र को भैया बहनों के बीच विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से रखा जाएगा। भारत के कोने कोने में अनेकों बाल स्वतंत्रता सेनानी होंगे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता में अपनी महत्ती भूमिका निभाई होगी, परंतु समाज उसे नहीं जान पाया है। विद्या भारती ने समाज में ऐसे बाल स्वतंत्रता सेनानियों को ढूंढ निकालकर समाज के समक्ष रखते हुए उसके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करती है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस प्रकार के कई कार्यक्रमों का आयोजन कार्यक्रम प्रमुख संजय कुमार सिंह के निर्देशन में किया जाएगा, साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी गहन चिंतन मंथन किया गया और विद्यालय परिवार से इसके प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन पर विशेष रूप से आग्रह किया गया। इस हेतु सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित एक विशेष टोली बनाई गई, जिसके प्रमुख विवेकानंद ओझा एवं सह प्रमुख भारती सिन्हा होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित सभी कार्यक्रम इन्हीं दो आचार्य एवं उनके टोली के निर्देशन पर आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहु सहित आचार्य दीदी उपस्थित थे।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा द्वारा 75 वां स्वतंत्रता दिवस पर विद्या भारती अमृत महोत्सव मनाएगी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन