
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : विश्व कल्याण को लेकर जमुआटांड़ स्थित शिव मंदिर में शनिवार को ग्रामीणों ने महारुद्राभिषेक हवन, वटवृक्ष पूजन तथा महामृत्युंजय पाठ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित शीतल मिश्रा ने बताया की विश्व कल्याण एवं पुरी दुनिया को कोरोना महामारी से मुक्ति मिले। इसलिए महामृत्युंजय पाठ अनुष्ठान का आयोजित की गई है। अनुष्ठान में मुख्य रूप से तपन भटाचार्य, शीतल मिश्रा, अक्षय मिश्रा, बबलू मिश्रा, चंदन मिश्रा, राजेश मिश्रा, हरेकृष्ण भटाचार्य, विधुत भटाचार्य आदि मौजूद थे।
