
अहमदाबाद: गुजरात के अमरेली में सोमवार अहले सुबह एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया। इस सड़क हादसे में गहरी नींद में सो रहे 10 लोगों को बूरी तरह कुचल दिया। जिसमें 8 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं वहीं इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि जिन लोगों का सड़क हादसे में मौत हुई है वे सभी मजदूर थें। जो अपनी मजदूरी कर सड़क किनारे सौ रहे थे। इस घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के भी मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल ले जाने की सूचना है। इस सड़क हादसे में मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
