
बाघमारा : बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमकनाली स्थित वाटिका फैमली रेस्टोरेंट में सोमवार देर रात हुई मारपीट में छह युवक घायल हो गए। जिसके बाद रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ हुई। घटना के संबंध में बताया जाता हैं की बड़ा पांडेडीह के चार युवक खाने पीने रेस्टोरेंट आये थे। रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ किसी बात को लेकर बकझक होने के बाद मारपीट होने लगी। जिसमें प्रवीण पांडेय, सुजीत जायसवाल, विवेक पांडेय एवं अरुण पांडेय गंभीर रूप घायल हो गए। वही होटल कर्मी गोविंद साव, विष्णु महतो आंशिक रूप चोटिल हो गए। मारपीट की सूचना पर बड़ा पांडेडीह के दर्जनों युवक रेस्टोरेंट पहुचें। किसी तरह
रेस्टोरेंट के स्टाफ ने रेस्टोरेंट का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। जिससे युवकों ने रेस्टोरेंट के बाहर जमकर तोड़फोड़ किया। घटना की सूचना मिलने पर बाघमारा थानेदार सूबेदार कुमार यादव पुलिस जवानों के साथ रेस्टोरेंट पहुचें तबतक तोड़फोड़ करने वाले युवक तोड़फोड़ कर वापस लौट चुके थे। पुलिस ने घटना में गंभीर रूप से घायल चार युवक प्रवीण, सुजीत, विवेक एवं अरुण को इलाज के लिए बाघमारा सीएचसी ले गए। वही थानेदार ने रेस्टोरेंट खुलवाकर रेस्टोरेंट के मालिक गौतम साव एवं रेस्टोरेंट स्टाफ से घटना के विषय मे पूछताछ किया। साथ ही रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं।

