जेएमएम भाकपा माले ने अम्बे प्रबंधक राणा का पुतला जलाया, अम्बे कंपनी में चक्का जाम जारी

0
fastlive news

बाघमारा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) एवं भाकपा माले ने ब्लॉक टू क्षेत्र में बेनीडीह में संचालित अम्बे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार देने की मांग को लेकर सोमवार को अम्बे कंपनी प्रबंधक राणा चौधरी का पुतला जलाया। इससे पूर्व बीडीओ कार्यालय में बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति एवं बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव की मौजूदगी में अम्बे कंपनी प्रबंधक राणा चौधरी के साथ अजमूल अंसारी एवं स्थानीय युवकों की वार्ता हुई। वार्ता में राणा चौधरी ने फिलहाल मांग के अनुसार नियोजन देने में असहमति जतायी। जिसके बाद वार्ता असफल हो गया। साथ ही स्थानीय युवकों ने आठवें दिन भी अम्बे कंपनी का चक्का जाम रखा। मौके पर मौजूद जेएमएम नेता अजमूल अंसारी ने कहा अम्बे कंपनी प्रबंधन स्थानीय युवकों रोजगार देना होगा। अम्बे प्रबंधन स्थानीय बेरोजगार युवकों को नजरअंदाज कर बंगाल, छत्तीसगढ़ के लोगों को रोजगार देकर यहां कार्य कर रही हैं। जो कि यहां के स्थानीय युवकों के साथ नाइंसाफी हैं। अम्बे कंपनी के प्रतिनिधि राणा चौधरी हठधर्मिता छोड़े और धरना स्थल आकर रोजगार देने को लेकर वार्ता करें। अन्यथा आंदोलन स्वरूप कंपनी का कार्य सदा के लिए ठप करना पढ़ें तो ठप रखेंगे। मौके पर भाकपा माले नेता बलदेव वर्मा, नूतन सिंह, बबलू पांडेय, अफसर शेख, संजित यादव, इंतेखाब हुसैन, गुड्डू सिंह, गायत्री देवी, पारो देवी, विमला देवी, गायत्री चौहान, मो. खालिद, राहुल साव, राजा खान, सफीक अंसारी, राजेश पांडेय, रोहित कुमार, इस्राइल हवारी, समशुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे।

जेएमएम भाकपा माले ने अम्बे प्रबंधक राणा का पुतला जलाया, अम्बे कंपनी में चक्का जाम जारी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन