
बाघमारा : बरोरा थाना क्षेत्र में चेन छीनतई घटना रुकने की नाम नहीं ले रही है। बुधवार को सुबह छह बजे के करीब हरिणा रोशन ऑटो के समीप हरिणा निवासी नैना शाह (50वर्ष) के गले से सोने का चेन (कीमत करीब 50 हजार रुपये) बाइक सवार दो युवकों ने छीन कर फरार हो गए। नैना शाह सुबह सुबह टहलने व दूध लेने खटाल की ओर गई हुई थी। घटना की लिखित शिकायत बरोरा थान में दी गई है। बरोरा पुलिस घटना स्थल के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में दिख रहे काले रंग के एक बाइक में सवार दो युवकों पर संदेह जताया जा रहा है। इसी तरह तीन अगस्त को भी बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा-बरोरा सड़कमार्ग पर डेफोडिल स्कूल के समीप सुबह टहलने गई एक महिला गले से डेढ़ लाख रुपये की सोने का चेन झपटकर बाइक सवार दो युवक भाग निकले। फिलहाल बरोरा पुलिस चेन छीनतई करने वाले युवकों को पकड़ नही पाई है। बरोरा पुलिस अनुसंधान में जुटी है।
