किन-किन देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने रोकी अफगानिस्‍तान की वित्तीय मदद?

0
fastlive news

अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निमाण की परियोजनाओं के लिए विशेष अमेरिकी निरीक्षक के अनुसार देश के कुल बजट का 80 फीसदी हिस्सा विदेशी मदद से मिलता है.
अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान का नियंत्रण स्थापित होने के बाद इस आर्थिक मदद के बंद हो जाने का खतरा मंडरा रहा है.
अभी तक कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, वित्तीय एजेंसियों और कुछ देशों ने अफ़ग़ानिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय मदद रोक दी है.
विश्व बैंक ने अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निमाण से जुड़ी परियोजनाओं से अपना हाथ खींच लिया है.
अगस्त में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की तरफ़ से अफ़ग़ान हुकूमत तो 440 मिलियन डॉलर की मदद मिलनी थी, जो अब अधर में लटक गई है.
अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान के सात अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार को फ़्रीज़ कर दिया है.
जर्मनी ने भी अफ़ग़ानिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक सहायता रोकने का फ़ैसला किया है. इस साल वो अफ़ग़ानिस्तान को 300 मिलियन डॉलर देने वाला था. स्वीडन और फिनलैंड ने भी ऐसे ही कदम उठाए हैं.
यूरोपीय संघ ने भी कहा है कि वो अफ़ग़ानिस्तान के विकास के मद में दी जाने वाली आर्थिक सहायता रोक देगा. यूरोपीय संघ की तरफ़ से अफ़ग़ानिस्तान को साल 2021 से 2024 के बीच 1.4 अरब डॉलर की रकम मिलनी थी.
हालांकि दूसरी तरफ़ मानवीय सहायता के मद में दी जाने वाली मदद बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.
19 अगस्त को ब्रिटेन ने कहा था कि वो इस साल मानवीय सहायता के रूप में दी जाने वाली रकम को बढ़ाकर 268 मिलियन पाउंड कर देगा.
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार ने अभी तक ये साफ़ नहीं किया है कि तालिबान के आने से इस राशि के भुगतान पर कोई असर पड़ेगा या नहीं.
पिछले साल अफ़ग़ानिस्तान के दान दाता संगठनों और देशों की एक कॉन्फ्रेंस में उसे 12 अरब डॉलर की सहायता राशि देने का वादा किया गया था लेकिन सत्ता में बदलाव से इन भुगतानों पर क्या असर पड़ेगा, ये अभी तक साफ़ नहीं है.
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन