तेज प्रताप ने भागवद् गीता का उपदेश किया ट्वीट, कर्म का मर्म समझाया

0
fastlive news

नई दिल्‍ली। श्रीकृष्ण के भक्त तेज प्रताप यादव ने आज भागवद् गीता का उपदेश ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘फल की अभिलाषा छोड़कर कर्म करने वाला पुरुष ही अपने जीवन को सफल बनाता है।’ इस ट्वीट में उन्होंने अर्जुन और श्रीकृष्ण की तस्वीर भी पोस्ट की है। तेज प्रताप यादव ने जिस तरह से अपनी बात को रखा है उससे लग रहा कि फिलहाल आरजेडी में अब घमासान थम चुका है।
जन्माष्टमी में श्रीकृष्ण की पूजा करने के बाद माना जा रहा कि तेज प्रताप यादव ने अलग तेवर अपनाया है। उनके इस अंदाज में आए बदलाव की एक वजह उनका दिल्ली दौरा भी माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में हसनपुर विधायक ने पिता लालू यादव से भी मुलाकात की थी। इसी दौरान पिता ने शायद तेज प्रताप यादव को कुछ समझाया, जिसके बाद आरजेडी नेता के रवैये में बदलाव नजर आने लगा।
वीडियो कॉल पर पिता लालू को दिखाया था जन्माष्टमी का आयोजन
जन्माष्टमी पर तेज प्रताप यादव ने अपने पटना स्थिति आवास पर खास आयोजन किया था। इस दौरान भजन संध्या के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने पीले रंग का कुर्ता पहन रखा था। बांके बिहारी को दूध से स्नान कराया। फिर उन्हें अच्छे से तैयार किया और फिर पूजा की। पूजा के दौरान तेज प्रताप अपने पिता लालू यादव को नहीं भूले, उन्हें वीडियो कॉल के जरिए पूरे आयोजन को दिखाते नजर आए थे।
लालू के पटना लौटने का भी हो रहा बेसब्री से इंतजार
दूसरी ओर चारा घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव इस समय दिल्ली में हैं। हालांकि, उनके लंबे समय से उनके पटना लौटने का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू यादव की तबीयत पहले से ठीक है और मुझे लगता है कि जल्द ही वो बिहार आएंगे। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लालू यादव की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मुझे लगता है कि वे जल्द से जल्द बिहार आ जाएंगे।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन