
बाघमारा : कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत राजस्थानी समाज भवन धर्मशाला के समीप गुरुवार रात आठ बजे के करीब एक चाय दुकान पर मौजूद भगत मुहल्ला निवासी नीरज तिवारी पर बाइक से आये अपराधियों ने दनादन गोलियों चला दी। जिससे चाय दुकान पर मौजूद नीरज समेत रानीबाजार निवासी रौनक गुप्ता एवं राजस्थानी धर्मशाला के पीछें रहने वाला रोहित गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुचीं पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुचनें के क्रम में नीरज तिवारी की मौत हो गई। वही रौनक गुप्ता एवं रोहित गुप्ता इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। नीरज के संबंध में बताया जाता है कि वह पुलिस का मुखबरी करता था। साथ ही निरसा के चर्चित गांजा बरामादगी कांड में साजिशकर्ता था। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस गहनता से जांच में जुटी हैं।
