
बाघमारा : बेनीडीह कोलडंप के असंगठित मजदूरों ने बुधवार गोपाल चौहान की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। चौहान व भुईया समाज के मजदूरों ने कहा जलेश्वर महतो ने चौहान व भुईया समाज के माताओं बहनों के बारे में गलत टिप्पणी किया है। इसके लिए जलेश्वर महतो सार्वजनिक रूप से माफी मांगें अन्यथा कांग्रेस के आला अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे। साथ ही जलेश्वर महतो के खिलाफ मशाल जुलूस निकलते हुए उनका पुतला भी जलाएंगे। मजूदरों ने कहा जलेश्वर महतो कोल डंपो में रंगदारी एवं वर्चस्व को लेकर मजदूरों एवं भुईया समाज को आपस में लड़ने का काम कर रही है। मामले को लेकर भुईया समाज एवं मजदूर जल्द ही डीसी से मिलेंगे। साथ ही कोल डंप को खुलवाने का भी मांग करेंगी। मौके पर गोपाल चौहान, राजू चौहान, अनिता देवी, शिवा चौहान, किशोर चौहान, सुनीता देवी, आशा देवी, रीता देवी, राकेश चौहान आदि मौजूद थे।
