
फास्टलाइव न्यूज़ । बाघमारा । मासस बाघमारा प्रखंड कमेटी की एक आवश्यक बैठक हॉस्पिटल कॉलोनी डुमरा में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मुक्तेश्वर महतो ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मासस के केन्द्रीय महासचिव हलधर महतो उपस्थित हुए। हलधर महतो ने आरटीआई कार्यकर्ता महेश कुमार को मासस का बाघमारा प्रखंड का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही मासस का डुमरा दक्षिण पंचायत का कमेटी का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष कृष्णा कुमार, उपाध्यक्ष चंदन कुमार शर्मा, सचिव बिष्णु कुमार, कोषाध्यक्ष कार्तिक कुमार को मनोनीत किया गया। कामरेड हलधर महतो ने कहा राहुल चौक कतरास से भीमकनाली तक हीरक रोड की स्थिति जर्जर अवस्था में है। भीमकाली एवं जगदीश पेट्रोल पंप के पास हीरक रोड में काफी गड्ढा हो गया है यहां आये दिन दुर्घटना होती रहती है। इस रोड से छाई का ट्रांसपोर्टिंग होता है। जिसके चलते प्रदुषण से आम आदमी को चलना मुश्किल हो गया है। अगर जिला प्रशासन सड़क का मरम्मती एवं छाई का ट्रांसपोर्टिंग अविलंब नहीं रोकती है तो मार्क्सवादी समन्वय समिति धरना प्रदर्शन करने लिए बाध्य होगी। बैठक के मुख्य रुप में अमरजीत महतो, मुन मुन सिंह, रामजी साव, दिनेश रवानी, दिनेश चौहान एवं कृष्णा कुमार उपस्थित थे।
