
बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र का अग्निशमन विभाग सीआइएसएफ बीएसएल बोकारो इकाई को सौंप दिया गया है। बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेंदु प्रकाश ने विधिवत रूप से सीआइएसएफ बीएसएल बोकारो इकाई के डीआइजी सौगत राय को अग्निशमन विभाग की कमान सौंपी। वर्तमान में सीआइएसएफ चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन में फायर विग की कमान संभाल रहे ज्ञान सिंह को अगले आदेश तक बीएसएल इकाई में अग्निशमन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बीएसएल के फायर विग में कुल 150 बल सदस्य व अधिकारियों का पद सृजित किया गया हैं। जिसमें से फिलहाल दल्ली मुख्यालय ने यहां सहायक कमांडेंट फायर के पद पर मनोज कुमार चौहान की नियुक्ति करते हुए कुल 90 बल सदस्यों को ड्यूटी पर लगाया है।