
मुंबई : आर्यन खान के ड्रग सिंडिकेट के हिस्से के मामले में एनसीबी की एसआईटी की टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंपी हैं। इस रिपोर्ट में एसआईटी ने अपनी जंच में यह सांफ कहा है कि शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान अंतरराष्ट्रीय ड्रग साजिश में शामिल नहीं है। जांच एजेंसी ने अपने रिपोर्ट में कहा कि ऐसा कोई सबूद नहीं मिला है जिससे आर्यन अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा माना जाएगा। जांच टीम के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए थोड़े ही शब्दों में कहा कि गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज पर की गई छापेमारी में कुछ अनियमितताऐं पाई गई थी। वही अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच अभी भी एसआईटी की टीम कर रही है। वैसे एनसीबी ने आर्यन के ड्रग मामले में कोई सबूत नहीं पाए जाने की बात कही है।