
रांची : धनबाद रांची रेलखंड पर स्थित कतरास स्टेशन में पूर्व की भांति सभी 26 जोड़ी ट्रेन के आवागमन एवं ठहराव की मांग को लेकर बाघमारा विधानसभा के विधायक ढुलू महतो बुधवार को विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरने पर बेठा। आज झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन है। ौर मीडिया से बात करते हुए विधायक महतो ने कहा कि उपरोक्त मांगो को लेकर सरकार से पत्राचार करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होनं कहा कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण आज धरने पर बैठा हूं । उन्हांंने कहा मै सरकार से मांग करता हूं कि संघीय ढांचे का अनुपालन करते हुए रेल मंत्रालय से अनुमोदन करा कर हमारी मांगों को पूरा किया जाए।