
रांची : 19 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड के 55 हजार से अधिक सिपाही और हवलदार काला बिल्ला लगाकर काम करने का निर्णय लिया है। 9 मार्च से 11 मार्च तक झारखंड के सिपाही और हवलदार विरोध दर्ज कराऐंगे। इस अभियान की शुरूआत बुधवार से ही हो चुकी है। आगमी दो दिनों तक झारखंड पुलिस इस अभियान को सफल बनाने के लिए काला बिल्ला के साथ अपने अपने ड्यूटी पर रहेंगे।