ब्रिटेन पीएम जॉनसन ने यूक्रेन को मदद करने की घोषणा की

0
fastlive news

एजेंसी :  रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से दोनो देशों के बीच जीडीपी में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है। इस विनाशकारी युद्ध से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था की बात करे तो इस साल यूक्रेन की अर्थव्यवस्था 45.1 प्रतिशत तक गिरने का अनुमान लगाया गया है। वहीं रूस की अर्थव्यवस्था की बात करे तो इस साल रूस की जीडीपी में 11.2 प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा सकती है। कहा जा रहा है कि युद्ध के कारण यूक्रेन से करीब 40 लाख से अधिक लोग पलायन कर चुके है। वहां हालात इतनी भयावह है कि रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ गई है। यूक्रेन की हालात का जायजा लेने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। जहां उन्होंने यूक्रेन की ताजा हालात की जानकारी लेने के बाद यूक्रेन को वित्तीय और सैन्य सहायता का एक नया पैकेज देने की घोषणा की है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news