
नई दिल्ली : देश की थल सेना में अपना योगदान देने के बाद एयर मार्शल डॉक्टर आरती शर्मा अब वायुसेना में अपनी सेवा देने का बीड़ा उठाया इस कार्य में सेवा देने के लिए उन्हें चयन भी कर लिया गया है। वर्ष 1985 को थल सेना में अपने योगदान देने वाली डॉक्टर आरती सरीन वर्ष 19 89 को नौसेना में शामिल हुए। इसके बाद डॉक्टर आरती सरीन 1989 से 2022 तक नौसेना में अपनी सेवाएं देने के बाद अब उन्होंने वायुसेना में अपनी सेवा देने का मन बनाया है। मालूम हो कि डॉ सरीन वर्ष 1985 को सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा में कमीशन हासिल किया। इसके बाद कई वर्षों तक अपनी ड्यूटी को पूरा करने के बाद उन्हें 1989 को नौसेना में सर्जिकल लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली। जो अक्टूबर 2022 तक उन्होंने पुणे स्थित नौसेना आर्म्स फोर्स मेडिकल कॉलेज की कमांडेंट के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। अब डॉक्टर आरती सरीन थल सेना नौसेना मैं अपना योगदान देने के बाद अब वह वायुसेना में अपनी ड्यूटी को पूरा कर देश के लिए सेवा देंगी।