पटना में प्रशासनिक अधिकारी के परिसर से भगवान की मूर्ति चोरी

0
fastlive news

पटना : बिहार के पटना प्रशासन अधिकारी के परिसर से करीब 12 सौ साल पुराने भगवान विष्णु की मूर्ति चोरी होने का एक मामला प्रकाश में आया है। भगवान विष्णु की जो मूर्ति चोरी हुई है वह काले पत्थर से बनाया गया था। चोरी की घटना को लेकर विक्रम थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई। बताया जाता है कि जिस क्षेत्र से भगवान विष्णु की मूर्ति चोरी हुए हैं वह बिहार के एएसआई के परिसर का क्षेत्र है। जो सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी सुरक्षित माना जा सकता है। लेकिन इन प्रशासनिक अधिकारी के परिसर से ही भगवान विष्णु की मूर्ति चोरी हो जाना एक जांच का विषय बनता है। भगवान विष्णु की मूर्ति के चोरी के संबंध में नई दिल्ली कार्यालय को भी इसकी सूचना दे दी गई है। मालूम रहे इसके पूर्व बीते रविवार को पूर्वी चंपारण के खेड़ा में राम जानकी मंदिर से चोरों ने सीता और लक्ष्मण की मूर्ति चोरी कर ली थी। चोरों द्वारा चोरी की गई उक्त मूर्ति अष्ट धातु से निर्मित थी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news