
बाघमारा : संस्कार ज्ञानपीठ पीयूष विहार हरिणा में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई । स्वामी जी के जयंती समारोह के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉक्टर मुकेश कुमार राय ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करत कहा कि स्वामी जी के लिखी गई पुस्तकों को पढ़ने एवं उनके कुछ महत्वपूर्ण वाक्यों को जीवन में उतारने की बात बच्चों से कही। इसके अलावा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं से भी निदेशक राय ने अपील करते हुए स्वामी जी के आदर्श को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करने की बात कही। इसके पूर्व जंयती कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ मुकेश कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर स्वामी जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक (प्रबंधन) श्रीमती नीरजा राय, प्राचार्य रश्मि कुमारी ,उप प्राचार्य राहुल कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्वामी जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी । धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य रश्मि कुमारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन आनंद कुमार गौतम एवं नीरज रावत ने किया। इस अवसर पर मलय मिश्रा, भगवंती नोनिया कुमार ,, पूजा चौहान ,मोमी सरकार ,लखन महतो, राहुल सिन्हा ,संगीता चौहान, शिल्पा राय ,एकता जयसवाल ,रानी सिंह ,देवासीस ओझा ,प्रिंस चौहान, आदि मौजूद थे।