
एजेंसी : विश्व के 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड का आयोजन बुधवार को लॉस एंजेलिस में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान पूरे विश्व से सैकड़ों फिल्मी सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस कार्यक्रम में का साक्षी बना। इस कर्म के दौरान विश्व के बेहतर कलाकारी डायरेक्टर फिर को अवार्ड से सम्मानित किया गया। मालूम हो कि स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्देशित ‘द फेबलमैन्स’ को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 के लिए बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड दिया गया। वहीं बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड स्टीवन स्पीलबर्ग को दिया गया। बेस्ट महिला कलाकार का अवार्ड केट ब्लैंचेट और बेस्ट पुरुष कलाकार का अवार्ड ऑस्टिन बटलर को दिया गया। इन सबों के अलावा बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवार्ड हाउस ऑफ द ड्रैगन को दिया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान विश्व भर से पहुंचें सितारों के बीच काफी खुशी का माहौल था।