डुमरा में सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा । गणतंत्र दिवस सह सरस्वती पूजा के अवसर पर डुमरा स्थित सामाजिक संस्था सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन द्वारा केंद्रीय कार्यालय डुमरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बरोरा थाना प्रभारी नीरज कुमार मौजूद थे। संस्था के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने थाना प्रभारी को शॉल प्रदान कर सम्मनित किया। वही समारोह में ऑर्गेनाइजेशन द्वारा पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही लोकतंत्र के प्रहरी क्षेत्र के

पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए संस्था द्वारा जरूरतमंदो बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जाना काफी नेक कार्य है। उन्होंने संस्था के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की संस्था आगे भी समाज के लिए बेहतर कार्य कर समाज के वीएक्स में सहयोग करें। वही शिक्षाविद सत्यजीत सोनू ने संस्था द्वारा निशुल्क पुस्तकालय की प्रशंसा करते हुए आगे भी सहयोग करने की बात कही। संस्था के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा

निशुल्क शिक्षा प्रदान करने में समाज के प्रबुद्ध व आमजनों का सहयोग है। आगे भी संस्था समाज के विकास में बढ़चढ़कर कार्य करेगी। मौके पर डुमरा दक्षिण मुखिया आनंद कुमार महतो, उपमुखिया लक्ष्मी देवी, शिक्षाविद डॉ मुकेश राय, सत्यजीत सोनू, निगम कुमार, दीपक महतो, संस्था के अध्यक्ष प्रेम कुमार, सचिव सिंटू साव, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, रमेश कुमार, नितेश कुमार, सुबोध कुमार, विजय कुमार, रमेश रजवार, विक्की साव आदि मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन