
Dhanbad : शक्ति मंदिर रोड स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार शाम लगी भीषण आग में 10 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत से पूरे धनबाद को झकझोर कर रख दिया है। इस ह्रदय विदारक घटना से आस पास के लोग काफी दुखी एवं गम में है। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय ( PMO) ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही मृतक के परिजनों को ₹2-2 लाख की और घायलों को ₹50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा है कि धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं।
:: यह है घटना का कारण
आशीर्वाद टावर अग्निकांड को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बिल्डिंग के चौथे फ्लोर में रहने वाले सीए पंकज अग्रवाल के घर दीये जलाए गए थे। दीए की लौ से आग कमरा के सामान में लगी। इसके बाद आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि शोलों में तब्दील हो गया। । प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग के बाद वहां धमाकों की आवाज भी सुनाई दी। संभवत: फ्लैट्स में रखे एलपीजी सिलेंडर्स में ब्लास्ट होने की ही पूरी संभावना जताई गई। इससे बाद आग और ज्यादा भड़क गई।
धनबाद में हुए इस अग्निकांड में 4 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इस दौरान कम से कम 100 लोगों की जान बचाई गई। 36 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया । कहा जा रहा है कि जब आग भड़की तो ऊपर के फ्लैट्स में रहने वाले लोग छत की ओर भागे। इस वजह से ज्यादातर लोगों की जान बच गई। वहीं जिन लोगों ने बिल्डिंग के नीचे भागकर जान बचाने की कोशिश की वो आग की चपेट में आ गये। और इस गैस युक्त आग से 18 लोग बूरी तरह जल गए। जिसमे से 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
:: चश्मदीदों की जुबानी
धनबाद के जोड़ाफाटक शक्ति मंदिर रोड स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे आग लग गई। इस अपार्टमेंट में रहनेवाले सुबोध लाल की बेटी की शादी थी।
उनके घर में हजारीबाग और बोकारो से रिश्तेदार आए हुए थे। आग में जलने और दम घुटने से 14 लोगों की जान चली गई। वहीं 36 लोग जख्मी हुए हैं। इस घटना में कई लोग मसीहा बनकर सामने आए। किशन शर्मा के परिवार ने बहुत लोगों की मदद की। उनकी बेटी मनीषा तो देवदूत बन गई। उसने कई लोगों का जीवन बचा लिया। अन्यथा मरने वालों की संख्या और बढ़ जाती।
