पीके राय कॉलेज परिसर में रिकावरी एजेंट को मारी गोली

0
fastlive news

Dhanbad : सरायढेला थाना क्षेत्र के पीके राय कॉलेज परिसर में बुधवार की सुबह एक रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह को बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बाइक पर सवार दो हमलावर युवकों ने कॉलेज परिसर के भीतर ही गोली मारकर भाग निकले। गोली लगने के बाद रिकवरी एजेंट वहीं गिर गया। जिसे आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने उसे एसएनएमएमसीएच पहुंचाया । जहां गहन इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।बताया जाता है कि बैंक मोड़ थाना क्षेत्र निवासी रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह अपने बच्चे को छोड़ने के लिए कॉलेज गए थे। जहां परिसर के भीतर बाइक पर सवार दो हमलावर युवक ने उन्हें गोली मार दी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news