
Baghmara : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव विनय कुमार पांडे एवं प्राचार्य संतोष कुमार झा ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया । कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय, क्षेत्रीय व अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं में पदक जीतने वाले छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा विद्यालय छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर इस प्रकार की प्रतियोगिताएंँ आयोजित करता रहता है। उन्होनें कहा कि बड़े ही हर्ष की बात है कि इतनी अधिक संख्या में हमारे छात्र छात्राओं ने प्रांतीय, क्षेत्रीय और अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रोशन किया।प्रबंधकारिणी समिति के सचिव विनय कुमार पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में कुशल बनाना भी हमारा उद्देश्य है ।