मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक

0
fastlive news

Baghmara :  मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में सोमवार को बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बाघमारा प्रखंड के निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने भाग लिया। सीएचसी बाघमारा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार ने शिक्षकों को विद्यालय में अध्यनरत 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को मीजल्स रूबेला का टिकाकरण शत प्रतिशत सहयोग करने की बात कही। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार ने आगामी 12 अप्रैल से शुरू हो रहे मीजल्स रूबेला टिकाकरण अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस अभियान के तहत बाघमारा प्रखंड में 1 लाख 49 हजार 835 बच्चों को टिका लगाने का लक्ष्य है। बैठक में बीपीओ भवेश कुमार समेत आरबीएसके के अधिकारी सहित प्रखंड के निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news