
दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को बम के जरिए उड़ाने की धमकी मिली।। इस धमकी के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई । घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई । दिल्ली पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हैं खोजी बम और निरोधक दस्ते के साथ उक्त स्कूल में पहुंचे जहां जांच करने लगे । जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को कोई खास जानकारी हासिल नहीं हुई है ।पुलिस इसे अफवाह एवं सच्चाई दोनों बिंदुओं पर जांच करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। हालांकि धमकी के पीछे की सच्चाई को जानने में पुलिस लगी हुई है । लेकिन पुलिस को बम होने को लेकर कोई सटीक जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है । कहा जा रहा है कि इस स्कूल में बम होने की खबर फैलने के बाद छात्र-छात्राओं , कर्मचारियों एवं आसपास के लोगों ने भय का माहौल बना हुआ है । मालूम हो कि ईमेल के माध्यम से उक्त स्कूल में बम होने की जानकारी दी गई थी। बम होने की सुचना के बाद स्कूल को पूरी तरह से खाली कर दिया गया। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।