
नई दिल्ली : देश के एक बड़े उद्योग घराना महिंद्रा समूह के पूर्व अध्यक्ष केशब महिंद्रा का निधन हो गया। पूर्व अध्यक्ष केशब महिंद्रा का निधन 99 वर्ष की आयु में हुआ। इस घटना को लेकर फोर्ब्स ने जानकारी देते हुए कहा है कि उद्योगपति घराना की सबसे उम्रदराज अरबपति व्यक्ति थे । जिन्होंने 99 वर्ष की इस अवधि तक अपने जीवन की अनेक उतार-चढ़ाव को पार करने के बाद अंतिम सांस ली। फोर्ब्स ने आगे कहा है कि केशब महिंद्रा भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति थे। जो 1947 में अपने कार्यकाल को आरंभ किया और वर्ष 2012 में वे सेवानिवृत्त हुऐ। इतने लंबे वर्षो तक अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल को पुरा कर केशुब ने महिंद्रा समूह को नई बुलंदियों तक पहुंचाया । यदि कहा जाय तो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की बदौलत ही महिंद्रा समूह ने इतनी बड़ी उपलब्धि को पाया है।