
पूर्वी सिंहभूम : विकास से संबंधित प्रखंड सभागार बहरागोड़ा में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राजेश कुमार साहु की अध्यक्षता में बैठक हुई । जिसमें मनरेगा योजनाओं का जियो टैग का पंचायतवार समीक्षा किया गया । जिसमें मजदुरों का आधार बेस्ट पेमैंट हेतु मजदुर का आधार संग्रहन का समीक्षा किया गया। इसके अलावा स्वच्छता ऐप में जियो टैग का समीक्षा किया गया। जिस पंचायत का जियो टैग कम है उस पंचायत के पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को अगले बैठक में शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। मजदुरों का डिमांड हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया एवं अगले बैठक में लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु निदेश दिया गया। पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को निदेश दिया गया कि कम से कम प्रति पंचायत 05 योजना संचालित किया जाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना में सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया जा रहा है जिसकी समीक्षा किया गया। बीडीओ ने कहा कि आवास दिवस प्रत्येक पंचायत में प्रत्येक गुरूवार को लगाया जाना है। एवं लाभुकों का आवास निर्माण संबंधी समस्यायों का त्वरित निष्पादन किया जाना है। लंबित आवास के लाभुक के साथ बैठक कर आवास पूर्ण कराया जाना है। 15 वें वित्त आयोग से संचालित योजनाओं का समीक्षा किया गया एवं निर्देश दिया गया कि पेयजल से संबंधित जलमीनर अगर कहीं खराब है तो उसे जल्द से जल्द तैयार करे। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, प्रखण्ड समन्वयक पंचायत सचिव, रोजगार सेवक मौजूद थे।