
जामताडा : मानव तस्करी के रोकथाम को लेकर
कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने एक बैठक किया । बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि मानव तस्करी विश्व में एक गंभीर व संवेदनशील समस्या बनकर उभर रही है। मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी के बाद मानव तस्करी दुनिया में सबसे बड़ा संगठित अपराध है। उन्होनें विशेष जानकारी देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को बल प्रयोग कर, डराकर, धोखा देकर, हिंसक तरीकों से बंधक बना कर रखना तस्करी के अंतर्गत आता है। उपायुक्त ने कहा कि मानव तस्करी रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी हैं । साथ ही कहा की पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, चाइल्ड डेवलपमेंट, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों को समन्वय स्थापित कर मानव तस्करी को रोकथाम के लिए कदम उठाने होंगे । तब जाकर ही मानव तस्करी के रोक लगाने का प्रयास सफल होगा। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा, श्रीमति अंजू पोद्दार, संगीता लूसी बाला एक्का मौजूद थी।