
एजेंसी : ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर आज सुबह 51 पायलट व्हेल की मौत होने का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम में चीनेस बीच पर मंगलवार को करीब 100 पायलट व्हेल्स अचानक आ पहुंची थीं। जो उक्त स्थान पर करीब 100 पायलट व्हेल्स रात भर वहां फंसा रह गया। इन फंसे
करीब 100 पायलट व्हेल्स में से 51 पायलट व्हेल्स ने समुद्री तट पर ही दम तोड़ दिया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए ऑस्ट्रेलिया के पार्क एंड वाइल्डलाइफ सर्विस ने बताया है कि वे समुद्री तट पर जीवित करीब 46 व्हेल्स को समुद्र के गहरे पानी में भेजने को लेकर अपनी ओर से सभी तरह की तैयारी में जुटे हुए हैं।