
मुंबई : महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस की छत बुधवार को आधी खुल गई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बस का छत आधी खुलने के बाद भी चालक ने बस को सड़क पर चलाते रहें। बस के खुले छत का विडियो आगे चल रहे वाहन में बैठे व्यक्ति ने बना लिया। इस विडियो में बस की छत हवा में लहराती हुई नजर आ रही है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के चालक की लापरवाही का यह विडियो बुधवार को खुब वायरल हुआ। इस घटना की विडियो वायरल होने के बाद निगम के अधिकारी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया ।