
बाघमारा : बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के दामोदा कोलियरी की जुलाई महिना की खान सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में खान सुरक्षा महानिदेशालय के निदेशक (यांत्रिकी) श्री पदार्थी बालाकृष्णा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में सुरक्षा समिति निदेशक(यांत्रिकी) पदार्थी बालाकृष्णा ने अपना बहुमूल्य अनुभव सदस्यों के साथ साझा करते हुए इसे और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
लोटो(मैकेनिकल) तथा सुरक्षित टायर हैंडलिंग के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की । इस दौरान पी ओ पी एस के सिन्हा ने कहा कि कोलियरी का महत्वपूर्ण भाग सुरक्षा हैं। उन्होनें दामोदा कोलियरी के सुरक्षा समिति के सदस्यों को लेकर दो टूक सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा बिभाग से जुड़े लोग सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि इस कोलियरी में दुर्घटना शून्य होना सुरक्षा बिभाग की काबलियत दर्शाता है।
इस मौके पर आउट सोर्सिंंग के संंदीप सिंंह, प्रबंधक ए के सिह, उत्सव कुमार, डिस्पेच अधिकारी कुणाल कुमार, सुरक्षा समिति के सूर्यबली साव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
