दामोदा कोलियरी के सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

0
fastlive news

बाघमारा : बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के दामोदा कोलियरी की जुलाई महिना की खान सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में खान सुरक्षा महानिदेशालय के निदेशक (यांत्रिकी) श्री पदार्थी बालाकृष्णा  मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में सुरक्षा समिति निदेशक(यांत्रिकी)  पदार्थी बालाकृष्णा  ने  अपना बहुमूल्य अनुभव सदस्यों के साथ साझा करते हुए इसे और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
लोटो(मैकेनिकल) तथा सुरक्षित टायर हैंडलिंग के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की । इस दौरान पी ओ पी एस के सिन्हा ने कहा कि कोलियरी का महत्वपूर्ण भाग सुरक्षा हैं। उन्होनें दामोदा कोलियरी के सुरक्षा समिति के सदस्यों को लेकर दो टूक सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा बिभाग से जुड़े लोग सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि इस कोलियरी में दुर्घटना शून्य होना सुरक्षा बिभाग की काबलियत दर्शाता है।

 

इस मौके पर आउट सोर्सिंंग के संंदीप  सिंंह,  प्रबंधक ए के   सिह, उत्सव  कुमार, डिस्पेच अधिकारी कुणाल कुमार, सुरक्षा समिति के सूर्यबली साव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन