
लखनऊ : ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ज्ञानवापी सर्वे के मामले में मुस्लिम पक्ष के अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के वकील निजाम पाशा ने मामले को सुप्रीम कोर्ट में गुरूवार को याचिका दायर किया था। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के वकील निजाम पाशा ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के सामने याचिका को मेंशन कर इस मामले में तत्काल सुनवाई करने का निवेदन किया। जिसमें वकील निजाम पाशा ने ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वे पर रोक लगाने की मांग की थी। जो इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।