
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (CSE) का परिणाम शुक्रवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में जो भी उम्मीदवार सम्मिलित हुए हैं वैसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें इंटरव्यू के चरण के लिए बुलाया जाएगा। मालूम हो कि मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम तैयार किया जायगा। इसके लिए इंटरव्यू का विस्तृत जानकारी आगामी किसी भी दिन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर उम्मीदवारों को जानकारी दी जाएगी।