गोपाल के रुप में जलेश्वर को बाघमारा में मिला एक संजीवनी

0
fastlive news

बाघमारा : झारखण्ड के पूर्व मंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो की बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में मजबूत राजनितिक पकड़ इस बात का इशारा कर रही है की अन्य पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहें है। शनिवार को महुदा स्थित जलेश्वर महतो के आवासीय कार्यालय में कई पुराने कार्यकर्ता जलेश्वर महतो पर आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इन कार्यकर्ताओं में एक गोपाल महतो है जो कि खानुडीह पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान में मुखिया पति है। जलेश्वर महतो के साथ इनका काफी पुराना संबंध रहा है। वे सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जलेश्वर महतो के राजनीतिक समर्थक भी रहे है। पिछलें के वर्षों से वे बाघमारा विधायक ढुलू महतो व भाजपा के साथ थे। वही राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोगों कहना है कि गोपाल के रुप में जलेश्वर महतो को बाघमारा में एक संजीवनी मिली है। वही जलेश्वर महतो ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी लोगो का स्वागत करते हुए सभी को सम्मान देने की बात कही। इसके अलावा जलेश्वर महतो ने सभी को कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए गिला शिकवा दूर कर साथ मिलकर कार्य करने का निर्देश दिया। जो भी हो बाघमारा विधनसभा के पश्चिमी छोर से खानुडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गोपाल महतो का जलेश्वर महतो के साथ आना भविष्य में बाघमारा विधनसभा में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होना माना जा सकता है। इस मौके पर खानुडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गोपाल महतो ने कहा की मैं किसी कारण से बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के साथ चला गया था। किंतु आज जलेश्वर महतो के नेतृत्व में अपना घर वापसी कर अच्छा महसूस कर रहा हूं। गोपाल महतो अपने करीबी कार्यकर्ता अमृत मांझी, राजेश महतो, बीरबल मरांडी सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। मौके पर बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो, कतरास नगर अध्यक्ष रंजीत पांडेय, युवा कांग्रेस के कतरास नगर अध्यक्ष विकास सिंह, बाघमारा प्रखंड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शंकर महतो, बाघमारा प्रखंड 20सूत्री के सदस्य जियाउल हक, रणधीर सिंह, पिंकू पांडेय, देवानंद महतो, राबिन पॉल सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन