बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र में होलपेक पानी टेंकर की चपेट आने से सीआईएसएफ के एएसआई की दर्दनाक मौत

0
fastlive news

बाघमारा : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र में शनिवार शाम सात बजे होलपेक पानी टेंकर की चपेट में आने से ब्लॉक दो क्षेत्र की सीआईएसएफ के एएसआई सतेंद्र प्रसाद राय (57वर्षीय) की मौत घटना स्थल पर ही ही गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एएसआई सतेंद्र प्रसाद राय जमुनिया पेच के समीप हॉल रोड में खड़ी सीआईएसएफ क्यूआरटी वाहन में सवार होने जा रहे थे। इसी दौरान चौदह नंबर हाजिरी घर की तरफ से जमुनिया पेच की ओर जा रही होलपेक पानी टेंकर ने एएसआई सतेंद्र प्रसाद राय को अपने चपेट में ले लिया। टेंकर के चक्के के नीचें आने से घटना स्थल पर ही सतेंद्र प्रसाद राय की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही टेंकर के क्यूआरटी वाहन से भी टकराने से क्यूआरटी वाहन में सवार एक सीआईएसएफ जवान रामा बूंडो भी घायल हो गए। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंचे अन्य सीआईएसएफ

मृतक सतेंद्र प्रसाद राय की फाइल फोटो

जवानों ने घायल सीआईएसएफ जवान को डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के घायल जवान को धनबल रेफर कर दिया। वही मौके पर पहुंची बाघमारा पुलिस ने टेंकर चालक को हिरासत में लेकर मृतक एएसआई के शव को कब्जे में कर थाना ले गई। वही घटना स्थल पहुचीं सीआईएसएफ के वरीय पदाधिकारी, बाघमारा पुलिस, क्षेत्रीय प्रबंधन ने अन्य सीआईएसएफ जवानों से घटना की जानकारी ली। सीआईएसएफ व पुलिस के अधिकारी घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन