
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा नेता अग्निमित्र पॉल ने लोकसभा चुनाव लडने को लेकर चुनौती दी है। सीएम ममता बनर्जी पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने यह प्रतिक्रिया तब दी जब इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में ममता बनर्जी ने प्रियंका गांधी को पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव के लिए उम्मीदवार बनने को प्रस्तावित किया था। इंडिया गठबंधन के बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी राय दी थी। बैठक के दौरान कही गई बात जब छन कर बाहर आई तो भाजपा नेता ने भी अपनी ओर से प्रतिक्रिया देने में तनिक भी देर नहीं किया। और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रतिक्रियां देते हुए 2024 का
लोकसभा चुनाव बंगाल के सीएम ममता बनर्जी को पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने तक की चुनौती दे डाली।