
एजेंसी : इजरायल-हमास के बीच जारी युद्द अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिलहाल इजराइल ने हमास की गतिविधियों को देखते हुए आतंकियों को निशाना बनाकर गाजा पर हमले को तेज कर दिए हैं। इजराइल द्वारा गाजा पर तावड़तोड बम बरसाया जा रहा है। गाजा हमले को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स ने जो जानकारी दी है उसमें कहा गया है कि एक ही समय में दक्षिणी गाजा पर इजराइल द्वारा 2,000 पाउंड के अत्यधिक विनाशकारी बम गिराए गए। उस हमले से दो सौ से अधिक छेद होना इसका प्रमाण हैं। प्रमाणों की सत्यता के लिए उपग्रह चित्रों पर एआई तकनीक के माध्यम से ली गई तस्वीर से गड्डों की पहचान की गई।