
एजेंसी : वर्ष 2023 की विदाई और नए साल 2024 के आगमन में महज कुछ ही समय बचा हुआ है। कोई देश वासियों ने विदाई तो कोई नए साल 2024 के आगमन की तैयारी जश्न के साथ कर रहे हैं। इसी कड़ी में देखा जाए तो विश्व में कई ऐसे देश भी है जो अलग अलग समय कुछ घंटे पहले ही 2024 का स्वागत करेंगे । इस तरह यदि देखा जाए तो पूरे विश्व में सबसे पहले न्यूजीलैंड में नया साल 2024 आरंभ हुआ। वर्ष 2023 की विदाई और नए साल 2024 के आगमन के कुछ सेकेंड के दरम्यान जैसे ही घड़ी का कांटा 12 के पार गया ऑकलैंड का स्काय टावर आतिशबाजी से रोशन हो गया। ऑकलैंड का स्काय टावर आतिशबाजी से रोशन होने के साथ ही पूरे देश में खुशी के साथ लाखों लोगों ने वर्ष 2024 का स्वागत जश्न के साथ किया।