
लखनऊ : अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के दरवाजे को लेकर एक खबर आई है। खबर यह है कि भगवान श्री राम मंदिर की दरवाजे सोने के लगेंगे । जिसकी पहली फोटो सामने आई है । कहा जा रहा है कि रामलला के मंदिर के जो दरवाजे सोने के लगाए जाएंगे उसे काफी खूबसूरत ढंग से नक्काशी किया गया है ताकि देखने वालों को आकर्षक लगे। कहा जा रहा है कि राम मंदिर में जो दरवाजे सोने का लगाया जा रहा है 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है । जो दरवाजा अभी लगाया गया है वह पहले फ्लोर का है । जानकारों का कहना है राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगाए जाएंगे। जिसमें से 42 दरवाजे पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी । जनकारो का कहना है कि एक-एक पर 100 किलो सोने के परत चढ़ाई जाएगी। इसके अलावा 46 में से जो 4 दरवाजे पर सोने के परत नहीं चढ़ाए जायेंगे । वह सीढियों के पास वाला दरवाजा होगा। इस तरह सोने के परत चढ़ाई गई दरवाजे को फर्स्ट फ्लोर पर लगाया जायगा । जिसकी पहली फोटो सामने आई है।