
दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में
ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर एक बार समन जारी किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने जो समन जारी किया है यह चौथी समन है। लेकिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ईडी द्वारा जारी समन को बार-बार नजरअंदाज करते हुए ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे है। इस तरह अरविंद केजरीवाल ईडी कार्यालय में उपस्थित नहीं होने पर ईडी ने चौथी समन जारी कर 18 जनवरी को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का तिथि तय किया गया है। अब देखना है ईडी द्वारा लगातार दी जाने वाली समन के बाद अरविंद केजरीवाल ईडी कार्यालय पहुंचते हैं या नहीं यह तो 18 जनवरी को ही पता चल पाएगा।