
चेनई: तमिलनाडु सरकार ने अयोध्या में भगवान राम की “प्राण प्रतिष्ठा” के सीधे प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसको लेकर तमिलनाडु सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर दायर किया गया याचिका में कहा गया है कि तमिलनाडु सरकार ने इस अवसर पर सभी प्रकार की पूजा, अर्चना और अन्नदानम (गरीब भोजन) भजनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इसी रोक पर दायर किया गया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई भी होनी है। मालूम हो कि तमिलनाडु की सरकार ने राज्य में कथित तौर पर पूरे प्रदेश के मंदिरों में अयोध्या में भगवान राम की “प्राण प्रतिष्ठा” के सीधे प्रसारण पर रोक लगा रखा है।