
रांची : झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद आज अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।जिसमें उन्होंने कहा है कि आज उन्हें झारखंड में जो नया दायित्व मिला है उस दायित्व को पूरा करेंगे । उन्होंने कहा कि झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने जो काम शुरू किए हैं उसे हमें पूरा करना आवश्यक है। उन्होनें कहा कि हम जनता के आशा, आकांक्षा के अनुरूप काम करेंगे । इसके अलावा उन्होंने अंत में दो टूक शब्दों में कहा कि उनकी सरकार झारखंड के सभी वर्ग , समुदाय को साथ लेकर उनके कामों को करेगी। ज्ञात रहे कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जमीन घोटाले के मामले में बुधवार को उनकी गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था । जो उनके इस्तीफा दिए जाने के बाद झारखंड में 12 वें सीएम के रूप में चंपई सोरेन बने है।