
लखनऊ : अयोध्या राम मंदिर में भक्तों की संखया में लगातार वृद्धि हो रही है। यूपी के अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश के लिए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। मंदिर को लेकर अधिकारियों ने कहा कि बलराम की स्थापना के दिन से 1 फरवरी तक लगभग 25 लाख भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। अधिकारी ने कहा कि इतने ही दिनों के अंदर मंदिर फंड में 11 करोड़ रुपये का दान आया है। समय बीतने के साथ ही मंदिर में भक्तो की भीड़ बढ़ती जा रही है।