
अमरावती: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में शनिवार को मुसुनुर टोल प्लाजा में एक दर्दनाक सड़क दुघर्टना हुई। इस सड़क दुघर्टना में 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई हैं। वहीं 15 लोगों के भी घायल होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद दुर्घटना ग्रस्त बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के दौरान आस पास मौजूद लोग राहत कार्य में जुट गए। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।