
लखनऊ : यूपी के बाराबंकी जिले के दीफतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बसारा गांव से दिल को झकझोर कर देने वाली एक खबर प्रकाश में आया है। खबर यह है कि एक सनकी पति ने अपनी पत्नी का सिर काट दिया है। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि उस युवक के पत्नी के साथ किसी युवक का अवैध संबंध था। जिसके कारण उसका पति हमेशा उस महिला से क्रोधित रहा करता था । स्थानीय युवक के साथ अवैध संबंध होने की जानकारी मिलने के बाद उस सनकी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उस सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने घटना को लेकर आगे की कार्रवाई तेज करते हुए छानबीन में जुटी।