
दिल्ली : दिल्ली स्थित प्रेम नगर के एक घर में आग लगने से चार सदस्यों की मौत हो जाने का दुखद समाचार आया है। सू़त्रों से जो खबर सामने आई है उसमें यह कहा जा रहा है कि प्रेम नगर स्थित जिस मकान में आग लगी है वहां सबसे पहले घर के इनवर्टर में आग लगी। इसके बाद वह आग धीरे-धीरे घर के सोफे तक पहुंच गई। जैसे ही सोफे में आग लगी उस आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। और घर में चारों ओर धुआं इतना भर गया कि घर में मौजूद लोग को बाहर निकालने मुश्किल हो गया। इस भीषण आग लगी की घटना में पति-पत्नी सहित दो युवकों की मौत हो गई है। घटना के संबंध में दिल्ली फायर सर्विस को सूचना दी गई। सूचना पाकर दिल्ली दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस घटना को लेकर दिल्ली फायर विभाग के कर्मी ने भी अपनी जानकारी को साझा किया है।